JharkhandRanchiTOP SLIDER

ईडी ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की ओरमांझी स्थित 6.25 लाख की संपत्ति को अटैच किया

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की ओरमांझी के कोइलारी स्थित 6.25 लाख की संपत्ति को अटैच किया है. ईडी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ईडी की टीम ने एनोस एक्का कंस्ट्रक्शन की 6.25 लाख की संपत्ति को जब्त किया है. उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआइ कोर्ट ने एनोस एक्का और उनके परिजनों को सात साल कैद की सजा सुनायी है. जिसके बाद सभी अभियुक्त होटवार जेल में हैं. बुधवार को ईडी की टीम ने एनोस एक्का कंस्ट्रक्शन की संपत्ति जब्त की है. ईडी की ओर से पहले भी एनोस एक्का की रांची, दिल्ली, सिमडेगा स्थित संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है.

साल 2009 में एनोस एक्का के खिलाफ सीबीआइ ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. साल 2020 में सीबीआइ की कोर्ट ने एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनोन एक्का सहित परिवार के छह लोगों को सात साल कैद की सजा सुनायी थी.

इसे भी पढ़ें – CBI जांच से ही रूपा के परिजनों को इंसाफ, डीवीसी के पैसे कटौती पर झूठ बोल रही सरकारः दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button