
Palamu : पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा बुधवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पहुंचे. उन्होंने स्थल जांच की और जनेश्वर चौधरी के परिजनों से पूछताछ की. एसपी ने स्वतंत्र गवाहों से भी बात की और पूरे मामले से अवगत हुए. विदित हो कि सोमवार की रात चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में मछली चोरी करने के आरोप में बोकेया के जनेश्वर चौधरी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी.
इस मामले को लेकर मंगलवार को पूर्व मंत्री के.एन त्रिपाठी ने एसपी से मुलाकात की, जबकि क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया ने दूरभाष पर एसपी से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया था.
इसे भी पढ़ें : दो पाली में होगी जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, चार सितंबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जनेश्वर चौधरी हत्याकांड हाई प्रोफाइल हो जाने के कारण एसपी स्वयं जांच के लिए बुधवार की दोपहर बोकेया पहुंचे और क्रमवार मामले की जांच की.
एसपी ने उस स्थल का भी जायजा लिया, जहां जनेश्वर को रात में छोड़ा गया था. स्वतंत्र गवाहों से बात की. साथ ही परिजनों से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया.
बता दें कि जनेश्वर चौधरी हत्याकांड में अबतक चैनपुर पुलिस की जांच में रामपुर डैम में मछली मारने को लेकर चल रहे विवाद में जीरा डालने वालों के द्वारा मारपीट की गयी, जिसमें जनेश्वर चौधरी की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: अब सरकारी खजाने से 40 हजार रुपये तक का मोबाइल ले सकेंगे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी
कांड दर्ज कर मामले में शामिल एक आरोपी कोशियारा के बिन्दा चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
परिजनों ने जनेश्वर की हत्या मामले में बिंदा चौरसिया के अलावा मनशोक चौरसिया, विशिष्ट चौरसिया औऱ अरुण चौरसिया को आरोपी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें :शेखपुरा में थाना के पास रात भर नाचती रहीं बार-बालाएं, पुलिस बनी मूकदर्शक




