
Patna : बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा पटना के फुलवारीशरीफ के एक बूथ पर मतदान कर्मियों की तैनाती कर मतदान और मतगणना के साथ वेबकास्टिंग का परीक्षण किया गया.
राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में करीब 6 लाख 72 हजार कर्मियों की तैनाती की कार्य योजना तैयार की है. हर बूथ पर छह मतदान कर्मी तैनात किये जायेंगे. मतदान कर्मियों के अलावा हर बूथ पर सुरक्षाकर्मियों और मजिस्ट्रेट की अलग से तैनाती की जायेगी.
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव पर डिप्टी सीएम रेणु देवी का वार कहा, लालू-राबड़ी के शासन में क्यों नहीं हुई जातीय जनगणना
इसमें ग्राम पंचायत क्षेत्र में 4 पद जिसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत का मुखिया और वार्ड सदस्य का चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराया जाना है. साथ ही ग्राम कचहरी के सरपंच और पंच पद के लिए चुनाव होगा. आयोग ने साथ ही पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित कर दी है. पीठासीन अधिकारी मतदान दल के अन्य सदस्यों से हमेशा संपर्क में रहेंगे.
ईवीएम से लेकर मतदान की समाप्ति तक सामूहिक जिम्मेदारी के बाद ईवीएम जमा किया जायेगा. सभी मतदान पदाधिकारी पीठासीन पदाधिकारी के मतदान प्रक्रिया को सही ढंग से पालन करेंगे.
इसे भी पढ़ें :बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का कहर, गंगा समेत कई नदियां उफान पर, अलर्ट जारी




