Bihar

पटनाः स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन का हाई अलर्ट, गांधी मैदान के अंदर और बाहर सुरक्षा चाक-चौबंद

Patna : 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा दृष्टिकोण से गांधी मैदान में चौकसी बढ़ा दी गयी है. 15 अगस्त पर अशांति का खतरा मंडरा रहा है. असामाजिक लोग स्वतंत्रता दिवस पर अफवाह से अशांति फैलाने की फिराक में हैं. इस इनपुट के बाद पटना में हाई अलर्ट है. अफवाह फैलानेवाले के साथ शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के लिए प्रशासन को अलर्ट किया गया है. कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान के अंदर से लेकर बाहर तक खुफिया निगरानी करायी जायेगी.

ऐसी अफवाह फैलाने वाले अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सकें इसके लिए पुलिस बल के साथ सुरक्षा एजेंसी को पहले से लगा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव पर डिप्टी सीएम रेणु देवी का वार कहा, लालू-राबड़ी के शासन में क्यों नहीं हुई जातीय जनगणना

कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गयी है. पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया है. उनका कहना है कि किसी भी दशा में अफवाह फैलाने वाले और अशांति पैदा करने वालों का मंसूबा सफल नहीं होगा.

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गांधी मैदान में 8 झांकियां मनोरंजन का केंद्र बनेंगी. झांकी को लेकर संबंधित विभाग की ओर से एक-एक नोडल अधिकारी बनाये गये हैं. झांकी के कलाकारों को पहचान पत्र निर्गत किया गया है.

इसे भी पढ़ें :JSSPS के खिलाड़ियों के लिये Good News, कोच, डॉक्टरों की होगी नियुक्तियां, योग्य कैंडिडेट करें अप्लाई

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और कोरोना को देखते हुए पूरी व्यवस्था की गयी है. हर व्यक्ति पर सुरक्षा की पहली नजर होगी.

15 अगस्त पर गांधी मैदान में आयोजित समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर भी अलर्ट किया गया है.

इसे भी पढ़ें :बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का कहर, गंगा समेत कई नदियां उफान पर, अलर्ट जारी

Related Articles

Back to top button