Education & CareerLead NewsNational

UPSC ने जारी किया Exam Calendar, 5 जून 2022 को होगी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा

जानिये सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का शेडयूल

New Delhi : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission ,UPSC) ने साल 2021-22 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हो. अगले साल, यूपीएससी परीक्षा इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा से शुरू होगी और यूपीएससी आरटी / परीक्षा के साथ समाप्त होगी.

वहीं छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी कैलेंडर 2022 के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा और जियो साइंटिस्ट परीक्षा दोनों एक ही दिन आयोजित होने वाली हैं.

इसे भी पढ़ें :JSSPS के खिलाड़ियों के लिये Good News, कोच, डॉक्टरों की होगी नियुक्तियां, योग्य कैंडिडेट करें अप्लाई

ये है परीक्षाओं का शेड्यूल

  • इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम/ कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 2022- 20 फरवरी, 2022
  • एनडीए और एनए फर्स्ट/ सीडीएस परीक्षा फर्स्ट का आयोजन 4 अप्रैल, 2022
  • सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2022, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा- 5 जून, 2022
  • I.E.S./I.S.S परीक्षा 2022- 24 जून, 2022
  • कंबाइंड जियो- साइंटिस्ट मेन एग्जाम 2022- 25 जून, 2022
  • इंजीनियरिंग सर्विस मेन एग्जाम 2022- 26 जून, 2022
  • कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम, 2022- 17 जुलाई, 2022
  • सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स- 7 अगस्त, 2022
  • एनडीए एनए एग्जाम सेकेंड/ सीडीएस एग्जाम सेकेंड- 04 सितंबर, 2022
  • सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम- 16 सितंबर, 2022
  • इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेन एग्जाम- 20 नवंबर, 2022
  • एसओ स्टेनो जीडी एलडीसीई- 10 दिसंबर, 2022
  • रिज्वर्ड फॉर यूपीएससी आरटी एग्जाम- 18 दिसंबर, 2022

इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव पर डिप्टी सीएम रेणु देवी का वार कहा, लालू-राबड़ी के शासन में क्यों नहीं हुई जातीय जनगणना

वहीं इसके अलावा यूपीएससी की सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का आयोजन 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी.

वहीं भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 27.02.2022 से शुरू होगी और 08.03.2022 तक 10 दिनों तक चलेगी. इसके अलावा परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का कहर, गंगा समेत कई नदियां उफान पर, अलर्ट जारी

Related Articles

Back to top button