
Dhanbad : धनबाद के बीसीसीएल ब्लॉक 4 अंतर्गत चैतुडीह में संचालित केजरीवाल आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के तहत जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया. सुभाष राय के नेतृत्व में सेकड़ो लोग कंपनी उत्खनन स्थल पर पहुंचे. जहां स्थानीय लोगों को नियोजन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. प्रबंधन की वादाखिलाफी को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें :काम पूरा होने से पहले टूटने लगा कंसजोर जलाशय का नहर, जांच के लिये हाईकोर्ट से गुहार
आंदोलन उग्र होता देख कतरास पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे यूनियन प्रतिनिधि को कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए आंदोलन को रोकने के लिए कहा.
जिसके बाद कतरास पुलिस की पहल पर कंपनी प्रतिनिधि से वार्ता के बाद 20 दिन के अंदर सभी मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया गया. आंदोलन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
इसे भी पढ़ें :विधायकों की पिटाई मामले में विधानसभा में फिर हंगामा, सरकार ने कहा- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई




