
DHANBAD: शहर में पार्किंग शुल्क खत्म करने की मांग को लेकर ऑटो चालक संघ के सुनील पासवान के साथ कई ऑटो चालक ने धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह से उनके आवास जाकर मुलाकात की. सुनील पासवान ने सांसद को बताया कि बिते 27 मार्च को सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक में सड़क पर पार्किंग के लिए बंदोबस्ती को रद्द करने का निर्णय लिया गया था उसके बाद भी नगर निगम के द्वारा वसूली की जा रही है. ऑटो चालक संघ के सुनील पासवान ने कहा कि एक तो कोरोना का मार दूसरी ओर प्रति टिप मैं ₹15 का पार्किंग शुल्क ओ भी कई जगह पर लिया जा रहा है कहा की हम लोग रोड टैक्स, परमिट टैक्स देते हैं तो फिर सड़क पर चलने के लिए पार्किंग शुल्क क्यों दें.
इसे भी पढ़ें : रेमडेसिविर मामले में सीआईडी को अपडेट जांच रिपोर्ट अदालत में देने का निर्देश
वहीं सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक में सैरात की बंदोबस्ती को हटाने का निर्णय लिया गया था लेकिन नगर निगम के द्वारा आज तक उसे नहीं हटाया गया है जो कि गलत है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब सड़क पथ निर्माण विभाग का है तो फिर नगर निगम किस नियम के तहत सड़क पर पार्किंग शुल्क ले रहा है यह सरासर गलत है. सांसद पीएन सिंह ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय का अधिकारी पालन नहीं करते हैं जो कि एक गंभीर मामला है कहा कि ऑटो चालकों की समस्या जायज है सड़क पर पार्किंग शुल्क लेना गलत है इसे लेकर अधिकारियों से बात करेंगे. और फिर से बैठक बुलाएंगे.
वहीं जब धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार से पूरे मामले के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बयान देने से साफ इनकार कर दिया, उन्होंने कहा कि यह तो कोई मामला ही नहीं है.
इसे भी पढ़ें :धर्म परिवर्तनः बिहार के गया में बड़ी संख्या में महादलितों ने कबूला ईसाई धर्म, जानें वजह




