
Jamshedpur : पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद मजाक में पत्नी ने पति से बाइक की चाबी छीन ली तो इसके बाद पति ने गुस्से में आगकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है.
बागबेड़ा कॉलोनी की है घटना
घटना बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 6 की है. पंकज कुमार सिंह (34 वर्ष) टीआरएफ कंपनी के कर्मचारी थ. दीपावली के समय से ही पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. दोनों के बीच बन नहीं रही थी.
छठ पर पसरा मातम
अचानक से पंकज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके पहले दरवाजा देर तक जब नहीं खुला, तब परिवार के सदस्यों को आशंका हुई. इसके बाद दरवाजे को खोलने पर देखा कि पंकज का शव लटका हुआ है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि घर में छठ का भी माहौल था, लेकिन घटना के बाद सबकुछ मातम में पसर गया है.
इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर : बम से हमले में पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में, जांच टीम गठित




