BiharLead News

चिराग को दरकिनार कर अपने संगठन को मजबूत बनाने में जुटे पारस

Patna : चिराग पासवान को दरकिनार कर लोजपा को हासिल करनेवाले पशुपति पारस ने अब अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम शुरू कर दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पशुपति पारस ने कई प्रदेशों में मौजूद अपने सभी संगठन को नया रूप देने की कवायद तेज कर दी है. इस क्रम में उन्होंने नये नेताओं को प्रदेशों की कमान सौंपने की भी तैयारी तेज कर दी है. उन्होंने इसके लिए सभी प्रदेश से आनेवाले पार्टी नेताओं से विमर्श करना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद में पार्किंग शुल्क के खिलाफ ऑटो चालकों ने सांसद से की मुलाकात

इस संबंध में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि पशुपति कुमार पारस अतिशीघ्र देश के सभी प्रदेशों में नये प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे. रोज मिलने आने वाले देशभर के नेताओं से बातचीत के दौरान वह लोजपा के संगठन को और भी मजबूत करने पर बात कर रहे हैं.

साथ ही उन्होंने कहा कि स्व. रामविलास पासवान की विचारधारा को लेकर पूरे देश में पार्टी के संगठन का कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को भी उन्होंने कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं से बात की. श्री अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई देने भी हर प्रदेश के लोग आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :धर्म परिवर्तनः बिहार के गया में बड़ी संख्या में महादलितों ने कबूला ईसाई धर्म, जानें वजह

Related Articles

Back to top button