
Ranchi : साहेबगंज में पदस्थापित रहीं दारोगा रूपा तिर्की मामले में सरकार ने न्यायिक जांच का फैसला लिया है. पर रूपा के परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं. बुधवार को महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने उसके टेंडर, रांची स्थित घर पर परिजनों से भेंट की. इस दौरान रूपा के पिता देवानन्द उरांव ने दोनों से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार से सीबीआइ जांच के लिए मदद दिलायें. उन्हें न्यायिक जांच पर भरोसा नहीं है. इस जांच के जरिये सरकार एक बार फिर केस को दूसरी दिशा में ले जाने की फिराक में है. इसे वे सफल नहीं होने देंगे. सीबीआइ जांच के बिना न्याय नहीं मिलेगा.
इसे भी पढ़ें – JHARKHAND UNLOCK-2: पूर्वी सिंहभूम को छोड़ सभी जिलों में खुलेंगी सभी दुकानें
जांच से भाग रही सरकार
नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार रूपा के कातिलों को बचाने में लगी है. रोज नया पैंतरा दे रही है. सरकार चाहती तो कब का सीबीआइ जांच के लिए आदेश देकर रूपा को इंसाफ दिला सकती थी. सीबीआइ जांच के लिए भाजपा की टीम लगातार सरकार पर दबाव बनाने में लगी है.
होगा इंसाफ
दीपिका पांडेय ने रूपा तिर्की के पिता से कहा कि वे इस दुखद घटना से हतप्रभ हैं. रूपा को जरूर इंसाफ मिलेगा. अभी सरकार ने न्यायिक जांच के लिए पहल की है. आगे जरूरी लगा तो सीबीआइ जांच के लिए भी वे सरकार से अपील करेंगी.
इसे भी पढ़ें – रूपा तिर्की मामले में न्यायिक आयोग का गठन आंखों में धूल झोंकने जैसा : दीपक प्रकाश



