
Giridih: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी कुम्हरिया गांव में एक विवाहिता और युवक को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है. ग्रामीणों ने महिला और युवक को पहले रस्सी से बांधकर घंटो बिठाये रखा. दो समुदायों का मामला होने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया है.
बेंगाबाद के जिस गांव में विवाहिता को परवेज के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ा गया, वह गांव बेंगाबाद थाना क्षेत्र में पड़ता है, लेकिन देवघर जिले के करीब है.
इसे भी पढ़ें :प्रताड़ना का आरोप लगा फेसबुक पर वीडियो वायरल कर सुसाइड करने वाली महिला के पति व सास गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी सदर एसडीपीओ अनिल सिंह भी जवानों के साथ घटनास्थल वाले गांव पहुंचे और किसी प्रकार दोनों को पुलिस वैन में बिठाकर थाना ले जाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस वाहनों को ही घेर लिया और गांव के मेन रोड को जाम कर दिया.
पुलिस जहां दोनों को थाना साथ ले जाने की बात कह रही है तो ग्रामीण पहले दोनों के साथ गांव में पंचायत लगाने की जिद्द पर अड़ें हैं.
पुलिस जहां एक तरफ गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर शांत करने के प्रयास में है तो वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें :आइसोलेशन में रखे जाने के विवाद के बाद फिलीपीन ने श्रमिकों को सऊदी अरब जाने से रोका




