
Dhanbad: कतरास की बेटी कोमल ने धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया भुदा स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
आत्महत्या के पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदार पति एवं ससुराल वालों को ठहराया था. पुलिस ने इस मामले में कोमल के पति आलोक कुमार और सास मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों को जेल भेजने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें:पारा शिक्षकों के मानदेय अंशदान में कटौती, राज्य सरकार को तंग करना केंद्र का उद्देश्य : रामेश्वर उरांव
कोमल के पिता उमेश प्रसाद ने कोमल के पति आलोक कुमार प्रसाद, उनकी मां, बहन और बहनोई के खिलाफ दहेज के लिए कोमल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

घटना के बाद आलोक पूरे परिवार के साथ फरार था. दो साल पहले पाथरडीह ग्रुप में डी में कार्यरत आलोक कुमार प्रसाद से कोमल की शादी हुई थी. पति के द्वारा लगातार कार की मांग की जा रही थी.
बता दें कि 19 मई की रात कोमल पटेल का शव महावीर नगर स्थित आलोक के घर मे फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला था. सुसाइड के पहले कोमल ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमे पति और ससुराल वालों के ऊपर मौत का जिम्मेदार ठहराया था.
इसे भी पढ़ें:नयी मुसीबत : अब इंसानों में मिला कुत्तों का कोरोना वायरस, लेकिन चिंता की बात नहीं – रिसर्च




