Fashion/Film/T.V

अमिताभ बच्चन से मिलकर बनना चाहते हैं करोड़पति तो KBC Registration के लिए हो जायें तैयार

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का रजिस्ट्रेशन आज रात 9 बजे से होगा शुरू

Mumbai : अगर आप को भी अपने जेनरल नॉलेज पर भरोसा है और आप अपने ज्ञान के दम पर पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया.

13वें सीजन के लिए सोनी टीवी ने ‘KBC की तैयारी’ नामक टैगलाइन से रजिस्ट्रेशन की लिंक ओपन की. इस खबर में आप जानेंगे रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया.

इसे भी पढें :अच्छी खबरः 14 मई से 18 प्लस का वैक्सीनेशन

आज से देना शुरू करें जवाब

केबीसी सोनी टेलीविजन नेटवर्क (Sony TV) द्वारा संचालित किया जाता है, सोनी टीवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट कर रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, ‘कोशिश, मेहनत और पढ़ाई आप को ला सकती है हॉट सीट तक! पाइए अमिताभ बच्चन जी से मिलने का और करोड़पति बनने का मौका. रजिस्टर करें KBC 13 के लिए और दीजिए सवालों के जवाब कल रात 9 बजे से.’

इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

केबीसी 13 में शामिल होने के लिए पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देने के लिए आपको SonyLiv ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा. ऐप पर लॉगिन करें, या फिर आप www.sonyliv.com पर भी लॉगिन कर जवाब दे सकते हैं. टीवी पर सवाल दिखाने के बाद आपको ऐप या वेबसाइट के जरिए सही उत्तर देना होगा.

इसे भी पढें :अमेरिका पर Big cyber attack, जानिये इंडिया के किस सेक्टर पर डालेगा असर

10 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू

रजिस्ट्रेशन 10 मई सोमवार से शुरू होगा, आज शाम 10 बजे केबीसी में एंट्री के लिए पहला सवाल पूछा जाएगा. आप मोबाइल से एसएमएस (SMS), ऐप या वेबसाइट पर उत्तर सेलेक्ट कर भेज सकते हैं. उत्तर भेजते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.
चार पड़ावों के बाद मिलेगा खेलने का मौका

SMS के बाद पहले पड़ाव में सही जवाब देने वालों की लिस्ट अलग की जाएगी, तीसरे पड़ाव तक चुने गए लोगों से कुछ जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. चौथे पड़ाव तक सेलेक्ट हुए लोगों का इंटरव्यू लिया जाएगा, फिर इंटरव्यू में चुने जाने के बाद आप केबीसी का हिस्सा बन पाएंगे.

इसे भी पढें :बक्सर के चौसा में गंगा नदी में तैर रहीं 45 लाशें, इलाके में सनसनी

Related Articles

Back to top button