Crime NewsJharkhandRanchi

Ranchi News : पारसनाथ बेदिया हत्याकांड का फरार मास्टरमाइंड कृष्णा यादव गिरफ्तार

पिठौरिया थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई थी हत्या

Ranchi : पिठौरिया थाना पुलिस ने सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पारसनाथ बेदिया हत्याकांड मामले में फरार मास्टरमाइंड कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि कृष्णा यादव प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़ा हुआ है.

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को बताया कि कृष्णा यादव को पिठौरिया से गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन ही क्यों की थी हत्या

उल्लेखनीय है कि बीते 19 फरवरी को मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपित मिथुन नायक को गिरफ्तार किया था.

पारसनाथ बेदिया की हत्या के लिए सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन को चुना गया था, ताकि ऐसा लगे कि ये हत्या एक हादसा हो. हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कुछ ऐसे सुराग मिले जिससे ये स्पष्ट हो गया कि ये हत्या हादसा नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी.

इसे भी पढ़ें :एम्स ने कहा, छोटा राजन जीवित है, चल रहा है इलाज

हादसे का रंग देने के लिए सिर पर बट से किया था हमला

रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान गोलीबारी की घटना में पारसनाथ बेदिया की मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ उससे पुलिस के हाथ अहम सुराग हाथ लगे थे.

पारसनाथ बेदिया के कान में गोली मारी गई थी. जो दूसरे कान से आर-पार हो गई थी. वहीं इसे हादसे का रंग देने के लिए पारसनाथ के सिर पर बट से हमला किया गया था. जिससे पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि यह पूर्व नियोजित हत्या थी.

जबरदस्ती जमीन अपने नाम लिखवाना चाहता था कृष्णा

गिरफ्तार आरोपित मिथुन नायक को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में पुलिस को मालूम चला था कि पारसनाथ (मृतक) और कृष्णा का जमीन को लेकर विवाद था.

कृष्णा पारसनाथ से जबरदस्ती जमीन लिखवाना चाहता था. लेकिन पारसनाथ ने जमीन उसके नाम पर नहीं लिखी तब कृष्णा ने अपने ड्राइवर मिथुन के सहारे उसकी हत्या करवा दी थी.

इसे भी पढ़ें :ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो खुद को बताया मजिस्ट्रेट, पर पुलिसकर्मियों ने थमाया चालान

Related Articles

Back to top button