
Jamtara : कोरोना का कहर जारी है. पिछले दो दिनों में 4 लोगो की जान कोरोना से चली गयी. कोविड अस्पताल में संसाधनों की कमी को देखते हुए विधायक डॉ इरफान अंसारी ने जिला प्रशासन को आज 25 लाख रुपये उपलब्ध कराया. कहा कि संसाधनों की कमी से किसी की जान न जाये इसलिए उन्होंने अपनी निधि से 25 लाख रुपये डीसी को दिये.
इस राशि से रेमडीसीवीर इंजेक्शन, ऑक्सीजन व कोविड वार्ड में अन्य संसाधनों की कमी को पूरा किया जाएगा. विधायक ने लोगों से दो गज की दूरी व मास्क लगाने की अपील की. कहा कोरोना का दूसरा वेब बहुत खतरनाक है. जरूरत पड़ने पर ही सारी व्यवस्था के साथ ही बाहर निकलने की अपील की.
साथ ही कोरोना को लेकर कोई राजनीति न करने की अपील की. कहा कि जब कोई सुरक्षित है नहीं तो इस समय राजनीति करनी भी ठीक नहीं. पहले जान बचाइए. जिंदा रहें तो राजनीति करें.
उन्होंने आज शहर के प्रबुद्धजनों से विचार विमर्श के बाद ही निधि की राशि को प्रशासन को दिया. इसके साथ ही विधायक ने जामताड़ा सदर अस्पताल व कोविड अस्पताल पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया.




