Crime NewsJharkhandRanchi

Jharkhand News:  ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिलेगी उच्च स्तरीय ट्रेनिंग, श्रेष्ठ संस्थानों से आयेंगे ट्रेनर

Ranchi :  झारखंड के ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया गया है. झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने यह आदेश जारी किया है. उद्देश्य ये है कि सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बेहतर ट्रेनिंग दी जाए. ताकि ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके.

इसे भी पढ़ेंः Chhattisgarh News: शहीद जवानों के हथियार ले भागे नक्सली, जूते-कपड़े तक को भी नहीं छोड़ा

 

वर्तमान में झारखंड के नौ जिलों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती है. इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस में सुधार के लिए उच्च स्तरीय ट्रेनिंग देने का आदेश डीजीपी नीरज सिन्हा ने जारी किया है. डीजीपी ने आदेश दिया है कि ट्रैफिक में तैनात पुलिसकर्मियों को देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में ट्रेनिंग दिलवायी जाए. डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस अधिकारी इस मामले में काम में जुट गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः JHARKHAND NEWS: सातवीं से 10 वीं सिविल सेवा परीक्षा दो मई को, चल रही है तैयारी

ट्रेनर झारखंड आकर देंगे ट्रेनिंग

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को बाहर ले जाना संभव नहीं हो पाएगा. ऐसे में राज्य के बाहर से श्रेष्ठ पुलिस ट्रेनिंग संस्थानों से प्रशिक्षक बुलाकर राज्य में ही ट्रेनिंग दी जाएगी.

वर्तमान में राज्य में पुलिसकर्मियों को जमशेदपुर स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग कॉलेज में ट्रेनिंग दी जाती है. रांची समेत अन्य जिलों में ट्रैफिक में पोस्टिंग होने पर पुलिसकर्मियों को बेसिक रिफ्रेशर कोर्स कराया जाता है.

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी आये कोरोना की चपेट में, खुद को घर में क्वारंटीन किया

Related Articles

Back to top button