Education & CareerLead NewsNEWSRanchi

JHARKHAND NEWS: सातवीं से 10 वीं सिविल सेवा परीक्षा दो मई को, चल रही है तैयारी

हर जिले में होंगे केंद्र

Ranchi : सातवीं से 10 वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं. दो मई को परीक्षा ली जाये इसके लिए सभी जिलों में बैठक का दौर जारी है. कोविड को ध्यान में रखते हुए कितने स्कूलों में परीक्षा केंद्र बने, सीटिंग अरेंजमेंट क्या हो इनसब बातों को लेकर हर जिले में बैठक की जा रही है.

बताते चलें कि साढ़े चार लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने रहे हैं. झारखंड लोकसेवा आयोग के सूत्रों के मुताबिक अभी तक आयोग दो मई को ही परीक्षा लेने पर विचार कर रही है. संभावना यह भी है कि प्रवेश पत्र इसी महीने के दूसरे सप्ताह में जारी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: 18 दिन बाद भी अपहृत मुंशी का कोई सुराग नहीं, नक्सलियों ने 16 मार्च को मुंशी का किया था अपहरण

कल तक आवेदन में कर सकते हैं सुधार

झारखंड लोकसेवा आयोग ने इस बार उम्मीदवारों को आवेदन में हुई गलतियों को सुधरने का मौका दिया है. जिन्होंने अबतक आवेदन में सुधार नहीं किये वे कल तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं. इसके बाद उम्मीदवारों के आवेदन को अंतिम माना जायेगा. उम्मीदवार एप्लीकेशन में दिये गये मोबाइल नंबर और ई मेल को छोड़ कर अन्य सूचनाओं में हुई गलती को ठीक कर सकते हैं. उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट में जा कर एप्लीकेशन की गलतियों को ठीक कर सकते हैं. आयोग की वेबसाइट पर जा कर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा. इसके बाद मोबाइल नंबर पर आये हुए ओटीपी को डालकर वेरीफाई करते हुए आवेदन में सुधर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: D-Mart के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने खरीदा देश में अब तक का सबसे महंगा घर, कीमत जान हो जायेंगे हैरान

हर जिले में होंगे परीक्षा केंद्र

इस साल की सिविल सेवा परीक्षा में चार लाख से अधिक आवेदन आये हैं. ऐसे में राजधानी रांची में परीक्षा ले पाना संभव नहीं है. इसलिए आयोग ने राज्य के हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर हर जिले में बैठक चल रही है. जानकारी के मुताबिक हजारीबाग में लगभग 20 हजार, धनबाद में 10 हजार के करीब परीक्षार्थी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 22 जवानों के शहीद होने के बाद झारखंड पुलिस भी अलर्ट पर, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सीमा पर बढ़ी चौकसी  

 

Related Articles

Back to top button