NEWSSports

IPL 2021 : बैंगलोर के हैशटैग में दिखी पीली जर्सी, आपस में भिड़े RCB और CSK के  फैंस

इंडियन प्रीमियर लीग की हर बदलते सीजन के साथ टीमों में राइवल्री बढ़ती जा रही है. बात अगर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले की हो तो क्रिकेट का पारा और बढ़ जाता है. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ उनके फैंस भी खूब जोर आजमाइश करते नजर आते हैं. खासकर सोशल मीडिया पर दोनों टीम के फैंस में नोक-झोंक होती रहती है.

 

अब 2021 का सीज़न शुरू होने से पहले ट्विटर ने इस लड़ाई को एक बार फिर से हवा दे दी है. IPL कार्यक्रमों के लिए सभी टीमों को उनके अनुसार हैशटैग इमोजी दिया गया. ट्विटर ने शनिवार को सभी टीमों के लिए उनके टैगलाइन और हैशफ्लैग जारी किया. लेकिन आरसीबी की टीम के नाम और टैगलाइन में थोड़ी गलती हो गयी. जिसके बाद आरसीबी की  जर्सी और इमोजी CSK के रंग में रंगी नजर आयी. बैंगलोर के हैशटैग पीली जर्सी दिखी.

 

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh News: शहीद जवानों के हथियार ले भागे नक्सली, जूते-कपड़े तक को भी नहीं छोड़ा

 

जिसके बाद ट्विटर पर क्रिकेट फैंस ने ट्विटर के साथ ही मस्ती शुरू कर दी. क्योंकि इसमें शामिल टीमों की तरफ से मजाकिया अंदाज दिखाया गया. दोनों टीमों ने ट्विटर की इस गलती पर माजाकिया तरिके से रिएक्ट किया. बाद में समस्या को ठीक कर दिया गया. लेकिन क्रिकेट फैंस रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसे लेकर लगातार  मेमस शेयर किए जा रहे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button