NEWS

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी आये कोरोना की चपेट में, खुद को घर में क्वारंटीन किया

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की

Mumbai : महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आम से लेकर खास तक, यह महामारी एक बार फिर से कई लोगों को अपना शिकार बनाती जा रही है. इसमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं. अब तक बॉलीवुड के कई सितारे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आमिर खान, मनोज वाजपेयी, कार्तिक आर्यन, परेश रावल आदि कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें :CORONA UPDATES: कोरोना हुआ बेकाबू, पिछले 24 घंटों में 93,000 नए मामले, दुनिया में सबसे अधिक

रविवार को हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

 

इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुद के कोरोना संक्रमित होने के बारे में बताया है. अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया है. इस नोट में उन्होंने बताया है कि रविवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. साथ ही अभिनेता ने अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की अपील की जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND NEWS:जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन

सभी जरूरी उपायों का पालन कर रहा हूं.’

अक्षय कुमार ने फैंस को खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए अपने नोट में लिखा, ‘मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं. मैं सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं. मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं घर में ही क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी उपायों का पालन कर रहा हूं.’

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 873 नये कोरोना संक्रमित मिले, 7 की मौत, एक्टिव केस 4613

 

Related Articles

Back to top button