Crime News

अपराध की योजना बना रहे दो कुख्यात अपराधी फरार, पनाह देनेवाला हथियार के साथ गिरफ्तार

Ranchi : रांची के बरियातू थाने की पुलिस ने अपराध की योजना को नाकाम कर दिया. अपराधियों को पनाह देनेवाले एक व्यक्ति को हथियार के साथ पकड़ लिया गया है. हालांकि दो कुख्यात अपराधी वसीम गोजा और चिंकू उर्फ़ देवा फरार हो गये. दोनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए बरियातू के सत्तार कॉलोनी में डेरा डाले हुए थे. इसी बीच पुलिस को भी मामले की जानकारी मिली और पुलिस की टीम ने आनन-फानन में छापेमारी भी की. तब तक दोनों अपराधी मौके से फरार हो थे.

इसे भी पढ़ें – ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से दाखिल किया नामांकन, शुभेंदु अधिकारी से मुकाबला

पुलिस ने दोनों अपराधियों को पनाह देने के आरोप में महताब आलम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से हथियार और गोलियां बरामद की गयी हैं. वसीम और देवा महताब के घर पर ही छुपे हुए थे और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे. महताब के घर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दर्जन कारतूस, मोबाइल और चाकू बरामद किया है. बरियातू थाना प्रभारी सपन महता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी थी, लेकिन अपराधियों को इसकी भनक लग गयी और वे फरार हो गये. वसीम और देवा रांची के शातिर अपराधी हैं और कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं. वहीं पुलिस ने अपराधियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किये गये महताब से देवा और वसीम के ठिकानों की जानकारी ले रही है. पुलिस की कई टीमें अब भी दोनों की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें – JPSC : नहीं मिली नियुक्ति नियमावली, दो बार आवेदन मंगाने के बावजूद असिस्टेंट इंजीनियर की नहीं हुई परीक्षा

Related Articles

Back to top button