
Patna : हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार की शाम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा को घर में घुस कर गोली मार दी. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. यह घटना कैमूर और रोहतास जिले की सीमा पर स्थित परसथुआ में हुई है. यह संतोष मिश्रा के परिवार का पुश्तैनी आवास है. अपराधियों ने उन्हें पांच गोली मारी है. पुलिस ने इस घटना के बाद छापेमारी शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें – धर्म बदलने से इनकार करने वाले को पागल घोषित किया, कुएं में मिला शव, रात भर चला जिंदा करने का नाटक
कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा ने बताया कि संजीव शनिवार की शाम अपने मार्केट कॉम्पलेक्स से घर पहुंचे ही थे कि मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पीछे से उन्हें पांच गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि संजीव अपनी पत्नी को मुखिया का चुनाव लड़वाना चाह रहे थे. इसको लेकर वह हाल के दिनों में गांव में काफी सक्रिय हो गये थे. संभवतः इसके कारण ही उनकी हत्या हुई हो. उन्होंने परसथुआ ओपी प्रभारी पर आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बाद भी वे घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. बाद में पता चला कि वे बिना किसी सूचना के पूरे दिन आज बाहर थे.
इसे भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव 2021: जानिए ओपिनियन पोल के मुताबिक किस राज्य में किसकी सरकार



