JharkhandPalamu

Palamu : आग से झुलस कर दो वर्षीय बच्चे की मौत, महिला गंभीर

Palamu : पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में बुधवार को आग से झुलस कर दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां गंभीर रूप जल गयी है. महिला को बेहतर इलाज के लिए बिहार के औरंगाबाद रेफर किया गया है.

महिला के शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया है. घटना कैसे हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है. घटना के बाद से महिला और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें- किसान आंदोलन: सरकार से वार्ता में चार में से दो मुद्दों पर बनी सहमति, 4 जनवरी को फिर बातचीत

जानकारी के अनुसार मसूरिया गांव में आग लगने से कृष्णा यादव की 22 वर्षीय पत्नी दौलती देवी और उसका दो साल का पुत्र गंभीर हो गया. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया.

यहां के चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया. वहीं बच्चे की मौत दूसरे अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद ने बताया कि महिला की हालत काफी नाजुक है. उसके शरीर का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है.

इस संबंध में पूछे जाने पर पिपरा के थाना प्रभारी अभिजीत गौतम ने घटना के बावत अनभिज्ञता जतायी. उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी के द्वारा अभी तक लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- आइटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख फिर बढ़ी, जानिए क्या है वह तारीख

Related Articles

Back to top button