
Deoghar : सेकंड हैंड स्कॉर्पियो कार खरीदने की ख्वाहिश रखनेवाले जिले के रौशन राज साइबर अपराधियों के हाथों ठगी के शिकार हो गये. मामला बुधवार को प्रकाश में आया. साइबर अपराधी ने उनसे 1.10 लाख रुपये की ठगी कर ली है. रौशन ने इस बाबत साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है.
रौशन राज ने पुलिस को बताया कि वह ओएलएक्स पर सेकंड हैंड स्कॉर्पियो कार ढूंढ रहे थे. इसमें उन्हें एक स्कॉर्पियो कार (बीआर29पीए 3525) पसंद आयी. ओएलएक्स पर दिये गये नंबर पर संपर्क करने पर कहा गया कि गाड़ी डिलीवर कर दी जायेगी.
इसके लिए प्रोसेसिंग, जीएसटी आदि चार्ज लगेगा. रौशन ने बताया, “अज्ञात व्यक्ति ने मुझे झांसे में लेकर उक्त रकम की ठगी छह बार में की. यह रकम इक्विटस स्मॉल फिनांस बैंक के खाते में ट्रांसफर करा ली गयी. शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- किसान आंदोलन: सरकार से वार्ता में चार में से दो मुद्दों पर बनी सहमति, 4 जनवरी को फिर बातचीत




