
Ranchi : गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होने के लिए झारखंड से छह स्वयंसेवक एवं दलनायिका डॉ भारती प्रसाद (एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी, एएस कॉलेज, देवघर) पटना के लिए रवाना हुए.
झारखंड राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने रांची जंक्शन से पटना के लिए पांच स्वयंसेवकों क्रमशः सुषमा कच्छप, पूजा कुमारी सिंह, सूरज उपाध्याय, शिवम कुमार एवं अभिषेक रंजन को रवाना किया.
उन्होंने बताया कि देवघर की एक स्वयंसेविका पल्लवी भारती एवं दलनायिका डॉ भारती प्रसाद गुरुवार को पटना पहुंचेंगी. पटना से 31 दिसंबर को बिहार की टीम के साथ मिलकर नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
इसे भी पढ़ें- किसान आंदोलन: सरकार से वार्ता में चार में से दो मुद्दों पर बनी सहमति, 4 जनवरी को फिर बातचीत
उन्होंने बताया कि झारखंड एवं बिहार के एनएसएस के दल को एनएसएसएस के क्षेत्रीय निदेशक (पटना) पीयूष विनायक परांजपे पटना से नयी दिल्ली के लिए रवाना करेंगे.
उन्होंने बताया कि पूरे देश के 200 स्वयंसेवकों (100 पुरुष एवं 100 महिला) का दल गणतंत्र दिवस परेड शिविर जो 01 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक चलेगी, में शामिल होंगे. ये सभी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में शामिल होंगे.
रांची रेलवे स्टेशन पर झारखंड के टीम को रवाना करने हेतु एनएसएस रांची विश्वविद्यालय के टीम लीडर्स दिवाकर आनंद, सुमित तिवारी, प्रिंस तिवारी एवं मारवाड़ी महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें- झारखंड के पुलिसकर्मियों को नये साल का तोहफा, मिलेगा वीकली ऑफ




