
Ranchi : रांची पुलिस ने नगड़ी थाना इलाके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, आठ गोली, चार मोबाइल, बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि चारों अपराध करने की योजना बनाने के लिए जुटे थे.
इसे भी पढ़ें – देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 13 साइबर आरोपी गिरफ्तार
नगड़ी थाना इलाके के बरेरा सिटी के समीप अपराध की योजना बनाते हुए घेराबंदी कर चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराधियों से एक कार भी बरामद की है जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया इस गिरोह का सरगना रिजवान है, जो पहले से भी लोअर बाजार थाना इलाके में ठगी के मामले में जेल जा चुका है. साथ ही लोअर बाजार थाना में ही आर्म्स एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला भी दर्ज था. नगड़ी थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है. ताकि पता चल सके कि कहीं यह लोग पीएलएफआइ से जुड़े तो नही हैं. क्योंकि इस इलाके में पीएलएफआइ को पुलिस ने बैक फुट में डाल दिया है.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीहः 6 नक्सली गिरफ्तार, 10-10 लाख के इनामी तीन नक्सली भी हैं शामिल



