Crime NewsJharkhand

अलर्ट के बावजूद थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला का पर्स छीन कर भागे तीन अपराधी

Ranchi :  राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ हो कर घूम रहे हैं. और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है. एसएसपी सुरेंद्र झा ने दीवली और छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहने को निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद थाना से महज 200 मीटर दूरी पर महिला से एक अपराधी पर्स छीनकर फरार हो गया.  और पुलिस को भनक तक नहीं लगी.

इसे भी पढ़ेंः पति की मौत हो गयी, घर ढह गया… अब दूसरे के घर में रह रही है कुंती नगेशिया

पीड़िता के मुताबिक पर्स में 70 हज़ार नगद और जेवरात थे. इस घटना बाइक सवार 3 अपराधियों ने कोतवाली थाना के पास अंजाम दिया.  महिला मदद के लिए शोर मचाती रही लेकिन कोई भी आगे नहीं आया. पीड़िता का नाम रमा है जो ट्रांसपोर्टर अरुण कुमार की पत्नी है.

इसे भी पढ़ेंः अज्ञात अपराधियों ने टेंट हाउस मालिक कर घर पर की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अरुण कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खूंटी जिले के मुरहू में रहते हैं. वहां से खरीदारी करने के बाद मेन रोज निकल रहे थे. कहा कि पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आयी. अपराधी को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः सिंह मोड़ में पटाखे की दुकान में लगी आग

Related Articles

Back to top button