JharkhandRanchi

सिंह मोड़ में पटाखे की दुकान में लगी आग

Ranchi : शुक्रवार की रात सिंह मोड़ के पास लटमा रोड में एक पटाखे की दुकान में आग लग गयी. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद वहां मौजूद लोग इस अगलगी का वीडियो भी बनाने लगे.

इस बीच किसी ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेट को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची और आग बुझाने में कामयाबी पायी.

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई भी हताहत नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि यह एक हादसा था. फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर जल्द काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि अगलगी की इस घटना से पटाखा दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़ें- बिक गये आबोहवा में जहर घोलनेवाले करोड़ों के पटाखे, तब आया है सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने का आदेश

Related Articles

Back to top button