JharkhandRanchi

एसएस मेमोरियल कॉलेज में ठहरे पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि, भय से नामांकन कार्य हो रहा प्रभावित

♦पुलिसकर्मियों को हटाने के लिए प्राचार्य ने लिखा डीआइजी को पत्र

♦कोरोना की पुष्टि होने के बाद से डरे और सहमे हुए हैं कॉलेजकर्मी

♦नामांकन कार्य हुआ प्रभावित, नहीं आ रहे हैं कई कॉलेजकर्मी

Ranchi : एसएस मेमोरियल कॉलेज कांके रोड में लॉकडाउन और अनलॉक के दौरान डयूटी के लिए पुलिसकर्मियों को रखा गया है. इन पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिसके बाद से कॉलेज परिसर में भय का माहौल है. इस वजह से नामांकन कार्य भी प्रभावित हो रहा है. इस गम्भीर समस्या को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि वह पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर से हटा लें. मिली जानकारी के अनुसार पत्र एसएसपी और डीआइजी को लिखा गया है.

पत्र के मुताबिक पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से कॉलेज कर्मियों में डर समाया हुआ है. वह अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इस कारण कई कर्मी कॉलेज नहीं आ रहे हैं. भय का माहौल हो जाने से नामांकन कार्य प्रभावित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस कोरोना संक्रमित

डीआइजी और एसएसपी को पत्र लिखा

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. एस निहार ने इसे लेकर डीआइजी और एसएसपी को पत्र लिखा है. उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन और अनलॉक के दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एसएस मेमोरियल कॉलेज क्षेत्र में लगायी गयी थी. बाद में पुलिसकर्मी कॉलेज में स्थित खाली कमरों में शिफ्ट हो गये. पिछले कई दिनों से पुलिसकर्मी इन कमरों में जमे हुए हैं. क्लास नहीं चलने के कारण खाली हैं.

अब कॉलेज प्रबंधन के समक्ष समस्या यह है कि इंटर और स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में अगर कॉलेज के कर्मी नहीं आयेंगे तो नामांकन छात्रों का नहीं हो सकेगा. साथ ही निर्धारित तिथि तक नामांकन होना है. ऐसे में कॉलेज और छात्र दोनों को ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें यही डर है कि कोरोना संक्रमण से और लोगों में फैलने की समस्या बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें – फेसबुक से बीजेपी के गठजोड़ और उससे जनमत को प्रभावित करना देश के लिए खतरा : युवा कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button