JharkhandRanchi

फेसबुक से बीजेपी के गठजोड़ और उससे जनमत को प्रभावित करना देश के लिए खतरा : युवा कांग्रेस

  • आरोप लगाया, अपने व्यावसायिक लाभ के लिए बीजेपी के सांप्रदायिक और नफरती एजेंडे को बढ़ावा दे रहा फेसबुक

Ranchi :  जनमत पर नियंत्रण के लिए भाजपा और फेसबुक के गठजोड़ की खबर पर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने गहरी चिंता व्यक्त की है. युवा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस गठजोड़ पर कहा है कि यह देश के लिए खतरनाक है.

साथ ही तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह की नफरत वाली राजनीति पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्य़क्ष कुमार गौरव ने सवाल खड़ा किया है.

कहा कि फेसबुक की शीर्ष अधिकारी आंखी दास का टी राजा सिंह को समर्थन देना दिखाता है कि अपने व्यावसायिक लाभ के लिए फेसबुक बीजेपी के सांप्रदायिक और नफरती एजेंडे को बढ़ावा दे रहा है.

बता दें कि अमेरिकी अखबार “वॉल स्ट्रीट जनरल”  ने एक रिपोर्ट जारी किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक ने अपने व्यावसायिक हितों के कारण भाजपा के एजेंडे पर आधारित नफरती और सांप्रदायिक पोस्ट की जानबूझकर अनदेखी की है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस कोरोना संक्रमित

विदेश कंपनियों से मिलकर जनमत और चुनावों को प्रभावित कर रही बीजेपी और आरएसएस :  श्रीनिवासन बीवी

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी ने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए जनमत का निष्पक्ष होना जरूरी है. लेकिन बीजेपी और आरएसएस अब फेसबुक जैसी विदेशी कंपनी के साथ मिलकर देश के जनमत और चुनावों को प्रभावित करने का काम कर रही है. यह नीति देश के लिए काफी खतरनाक है.

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने फेसबुक पर नफरत फैलाने वाला पोस्ट शेयर किया, लेकिन उसपर किसी तरह की ने रोक लगी न ही कोई कार्रवाई हुई. बीजेपी विधायक की राजनीति भी उसके पार्टी की तरह ही नफरत, हिंसा, विभाजन और सांप्रदायिकता पर आधारित है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड: 10 भागों में बंटेगा सरकारी स्कूलों का 9वीं से 12वीं का सिलेबस, इसी माह हो सकता है जारी

क्या फेसबुक को सत्ताधारी पार्टी से रिश्ते रखने वाले को पॉलिसी हेड बनाना चाहिए :  कुमार गौरव

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव ने भी फेसबुक की इस नीति पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि ‘क्या इसीलिए फेसबुक बीजेपी की ट्रोल आर्मी को सपोर्ट करता है. यह ट्रोल आर्मी आये दिन अपने भद्दी गालियों और फेक न्यूज द्वारा बीजेपी की नफरती एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं.

उन्होंने पूछा है कि क्या फेसबुक को सत्ताधारी पार्टी के रिश्ता रखने वाले का पॉलिसी हेड बनाना चाहिए?  युवा कांग्रेस की तरफ से मांग करते हुए कुमार गौरव ने कहा कि फेसबुक को चाहिए कि सत्ताधारी बीजेपी को फायदा पहुंचाने में अपनी कंपनी में किये जा रहे इस जोड़-तोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक और आपराधिक कार्रवाही करनी चाहिए.

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव उज्जवल प्रकाश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार देश में लगातार लोकतंत्र का दमन कर रही है और अपने फायदे के लिए फेसबुक और व्हाट्स एप्प के नियंत्रण से नफरत और सांप्रदायिकता का प्रोपेगेंडा चला रही है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में 3077 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, 1925 हुए स्वस्थ्य हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button