
♦सीएम ने कहा – 9 अगस्त इस साल रविवार पड़ रहा है, अगले साल से रहेगा राजकीय अवकाश
Ranchi : झारखंड में अब विश्व आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश रहेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा है कि झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है, ऐसे में सरकार को लगता है कि इस दिन यहां राजकीय छुट्टी होनी चाहिए. इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है.
सीएम ने कहा कि इस साल 9 अगस्त रविवार को पड़ रहा है. इसलिए इस दिन राजकीय अवकाश तो नहीं रह सकता, लेकिन अगले साल से रविवार को छोड़ जिस दिन 9 अगस्त का दिन रहेगा, तो उस दिन राजकीय अवकाश रहेगा. सीएम हेमंत ने यह बात प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से बातचीत में कही.
इसे भी पढ़ें – एयर इंडिया का विमान क्रैश, 191 यात्री सवार थे, दुबई से कालीकट आ रहा था प्लेन
बता दें कि जामा विधायक सीता सोरेन सहित दुमका जिले के ग्रामीणों ने भी इस दिन को राजकीय घोषित करने की मांग सीएम से की थी. सीता सोरेन ने कहा था कि जब राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य में इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है, तो झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य में क्यों नहीं.
समिति लेगी बाबाधाम और बासुकीनाथ मंदिर पर निर्णय
इस दौरान सीएम से सुप्रीम कोर्ट के बाबाधाम और बासुकीनाथ मंदिर के उस निर्णय पर भी जवाब दिया, जिसमें कोर्ट ने पूर्णमासी और भादो महीने में मंदिर में पूजा के लिए नयी व्यवस्था लागू करने की बात की थी. हेमंत सोरेन ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार ने एक समिति बना दी है. समिति इस बारे में जो भी फैसला लेगा, सरकार उसके अनुरूप कदम उठायेगी.
इसे भी पढ़ें – आदित्य कुमार आनंद हजारीबाग और इकबाल आलम अंसारी सरायकेला-खरसावां के नये डीसी
कोरोना संक्रमण की पल-पल की जानकारी ले रहे
सीएम हाउस में पिछले दिनों आये कोरोना के मामले और लॉकडाउन की मांग पर पूछे गये सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि इन दिनों कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ना कोई आश्चर्य की बात नहीं है. राज्य सरकार ने कोरोना टेस्टिंग की दर को काफी बढ़ा दिया है. वहीं कोरोना संक्रमित मरीज भी अधिकांश संख्या में ठीक हो रहे हैं. संक्रमण के पल-पल की जानकारी भी वे आला अधिकारियों से ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – मंत्री और विभाग से बातचीत के बाद पारा मेडिकलकर्मियों की हड़ताल स्थगित




Thanks so much for the blog post.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
Thanks so much for the blog post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.