JharkhandRanchi

मंत्री और विभाग से बातचीत के बाद पारा मेडिकलकर्मियों की हड़ताल स्थगित

Ranchi: राज्य के हड़ताली एनएचएम जीएनएम की सात में से पांच मांगें सरकार ने मान ली हैं. जिसके बाद अब हड़ताली एनएनएम और जीएनएम काम पर लौट जायेंगी. स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई वार्ता के बाद पारा मेडिकल कर्मियों के तीनों गुटों ने हड़ताल वापस लेने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि जनहित हो देखते हुए यह हड़ताल स्थगित की जा रही है. पारा मेडिकल कर्मियों ने बताया कि कई मांगों को लेकर सरकार से सहमति बन गयी है, साथ ही कई मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन मिला है.

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि परिवार का एक सदस्य रूठ जाता है तो उसे मना लिया जाता है. उन्होंने कहा कि पारा मेडिकलकर्मियों ने सरकार के आग्रह पर हड़ताल को समाप्त कर लिया है, इसके लिए उन्हें धन्यवाद. उन्होंने कहा कि इनकी मांगों पर सकारात्म पहल की जायेगी. अभी कोरोना का समय है, कोरोना संक्रमण के बाद मिल जुल कर आपस में बैठ कर जो भी समस्याएं हैं उन्हें सुलझा लिया जायेगा.

सरकार ने पारामेडिकल कर्मियों को यह आश्वासन दिया

पारामेडिकल कर्मियों के मेडिकल काउंसिल में निबंधन में आ रही कठिनाइयों को विशेष ध्यान देकर नियम संगत तरीके से समाधान किया जायेगा.

नियुक्ति की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न स्तर पर रिक्त पदों को सम्मिलित किया जायेगा.

ईपीएफ कटौती में आ रही कठिनाइयों का नियम संगत तरीके से समाधान किया जायेगा.

एनएचएम जीएसएससीएस के अंतर्गत कार्यरत अनुबंध कर्मियों के आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को बीमा का लाभ दिया जायेगा साथ ही अन्य राज्यों के प्रक्रिया के का अध्ययन कर समीक्षा उपरांत कार्रवाई की जायेगी.

कोविड-19 महामारी के दौरान कार्यरत कर्मियों को अन्य राज्यों की भांति प्रोत्साहन राशि दिए जाने के बिंदु पर राज्य सरकार द्वारा उचित निर्णय लिया जायेगा.

मातृत्व अवकाश तथा प्रत्येक माह के 2 दिनों के विशेष अवकाश नियमानुसार स्वीकृत किये जायेंगे.

समान कार्य के लिए समान वेतन दिये जाने के बिंदु पर राज्य सरकार के सभी विभागों से संबंधित है अतः इस बिंदु पर आवश्यक कार्रवाई हेतु इसे राज्य सरकार के संज्ञान में लाया जायेगा.

पारा मेडिकल कर्मियों की प्रमुख मांगें

  • अनुबंधित पारामेडिकल कर्मियों को स्थायी करें.
  • स्थायी होने तक समान काम-समान वेतन लागू करें.
  • आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाये का भुगतान.
  • कोविड-19 में लगे कर्मियों को बिहार हरियाणा और ओड़िशा जैसा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिले.
  • अनुबंध कर्मियों की मौत पर वो सारे लाभ मिलें जो स्थायी कर्मचारी को मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें – आदित्य कुमार आनंद हजारीबाग और इकबाल आलम अंसारी सरायकेला-खरसावां के नये डीसी

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button