GiridihJharkhand

गिरिडीह: पचंबा के मंदिर में लटका मिला युवक का शव, गांवा में तालाब में डूबकर बच्चे की मौत

Giridih: गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के करहरबारी गांव के काली मंडा मंदिर में 25 वर्षीय युवक महेश चौधरी का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. मृतक की पहचान गांव के ही निवासी सातो चौधरी के बेटे महेश चौधरी के रूप में हुई.

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक का शव मंदिर के भीतर छत के हुक में रस्सी के सहारे झूल रहा है. मामला सुसाइड का है या हत्या का, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

मृतक के भाई गणेश चौधरी का कहना है कि युवक ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की है. बयान में यह भी कहा है कि महेश को शराब पीने की लत थी. गुरुवार की रात भी वह शराब पीकर ही घर लौटा था.

कुछ देर घर में रहने के बाद वह दुबारा बाहर चला गया. वहीं दुसरे दिन शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव के काली मंडा मंदिर में फांसी पर लटकता हुआ मिला. मृतक के पॉकेट से कोई ऐसा नोट बरामद नहीं किया है.

पुलिस ने भी फर्द बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

लोगों के बीच चर्चा का विषय है कि मंडा की छत्त काफी ऊंची है, उसमें युवक कैसे लटक सका या लटकाया गया.

इसे भी पढ़ें – अब 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर रहेगा राजकीय अवकाश, सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा

तालाब में डूबकर बच्चे की मौत 

इधर गांवा थाना क्षेत्र के गांवा बाजार निवासी पप्पू भुइयां के पांच वर्षीय बेटे साजन कुमार की मौत शुक्रवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हो गयी. घटना दोपहर की है जब साजन अपने भाई के साथ गांवा प्रखंड कार्यालय के समीप के तालाब नयका अहार में नहाने गया था.

नहाने के क्रम में साजन गहरे पानी के तरफ चला गया और डूबने लगा. भाई ने साजन को बचाने के लिए काफी आवाज लगाया. लेकिन जब तक लोग पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें – आदित्य कुमार आनंद हजारीबाग और इकबाल आलम अंसारी सरायकेला-खरसावां के नये डीसी

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button