News Wing
Ranchi, 13 August: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झारखंड के 2017-19 के अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें एके सिंह अध्यक्ष और सुदेश्वर प्रसाद उपाध्यक्ष चुने गये. बीपी कश्यप कोषाध्यक्ष चुने गये हैं. चुनाव में 165 आईएमए के डॉक्टरों ने भाग लिया था. अध्यक्ष बनने के बाद प्रेसिडेंट एके सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करना और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना है. उन्होंने कहा कि देश के 18 स्टेट में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू है. झारखंड में इसे लागू कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे.




