
Ranchi : दुमका के हरिपुर पंचायत में मयुराक्षी नदी पर डैम बनाये जाने की तैयारी है. डैम बनने से हरिपुर के बाबूपुर गांव के डूबने का खतरा पैदा हो गया है. पंचायत में ग्रामीणों ने सोमवार को डैम निर्माण योजना पर विरोध जताया है. सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए इस योजना पर विचार करने की अपील की है. चिंता जतायी है कि डैम के किनारे के सभी खेत पानी में डूब जायेंगे. इससे क्षेत्र में बेरोज़गारी और भुखमरी की समस्या पैदा होगी.
इसे भी पढ़ें – बिहार विस में गूंजा सुशांत केस में CBI जांच की मांग, विधायक नीरज के समर्थन में उतरे तेजस्वी
प्रस्तावित डैम की पूरी जानकारी नहीं
@HemantSorenJMM @loismarandi @yourBabulal @JharkhandCMO @HansrajMeena @DumkaDc जोहार आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी प्रस्तावित चैक डैम पूर्व तट मौजा- हरिपुर तथा पश्चिमी तट मौजा- बांदो एवं पिपरा के बीच मयूराक्षी नदी पर बनाया जाना है। इस प्रस्तावित डैम के तट पर हरिपुर, pic.twitter.com/GU9YDPHYR9
— Robin Soren (@RobinSoren20) July 28, 2020
हरिपुर और बान्दो के बीच में डैम बनाने का काम शुरू हो चुका है. पर गांववालों को इस डैम के बारे में सरकार या किसी विभाग की ओर से कोई औपचारिक सूचना तक नहीं है. यहां तक कि केअर टेकर भी बता नहीं पा रहा है कि डैम किस विभाग की ओर से बन रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक हरिपुर और आसपास के गांव भी प्रभावित होंगे. खेती योग्य जमीन रेल और इंडस्ट्री के नाम पर ली जा चुकी है. कारखानों से निकलनेवाले प्रदूषित पानी से कई खेत बेकार हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – 5 अगस्त से खुलेंगे जिम और योगा संस्थान: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान
डैम बनाने से रोकेगी ग्राम सभा
ग्रामीणों ने राज्य सरकार के साथ-साथ दूसरे दलों के नेताओं से भी मदद मांगी है. डैम बनाये जाने का काम नहीं रोके जाने पर ग्राम सभा किये जाने की योजना है. ग्राम प्रधान प्रवीण सोरेन के अनुसार मयुराक्षी नदी के किनारे हरिपुर, बाबूपुर, गायबथान, सरसाबाद, जाराटीकर, हररखा और दूसरे गांव हैं. इन गांवों के लोगों की जीविकापार्जन का मुख्य साधन खेती ही है. इनकी 90% कृषि योग्य भूमि प्रस्तावित डैम (मयूराक्षी नदी) के तट पर ही है. अगर डैम बन जाता है तो इसके पास के सभी खेत डूब जायेंगे. सो डैम बनाने से रोकने की मांग की गयी है. ऐसा नहीं होने पर ग्रामीण जान देने को भी तैयार हैं.
इसे भी पढ़ें – Good News: कोरोना वैक्सीन के दूसरे-तीसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल की मिली इजाजत




bookmarked!!, I like your blog!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
Thanks so much for the blog post.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.