Corona_UpdatesJharkhandPalamu

Palamu: जिले में संक्रमण के 95 नए मामले, कांग्रेस जिला अध्यक्ष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Palamu. पलामू जिले में कोरोना पॉजिटिव के 95 नये मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 557 हो गयी है. पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक भी संक्रमित हो गए हैं. इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक के 12 कर्मी, पीएमसीएच के एक डॉक्टर और एक लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

सभी अस्पताल में भर्ती
जिले के सिविल सर्जन डा. जॉन एफ कनेडी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एक साथ 2 हजार सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. इनमें 95 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. संक्रमित लोग जिले के अलग अलग प्रखंड क्षेत्रों से हैं. उन्होंने कहा कि सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही जिले में 557 संक्रमितों की संख्या हो गयी है. हालांकि 227 स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट गए हैं.

इसे भी पढ़ें- 5 अगस्त से खुलेंगे जिम और योगा संस्थान: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान

जिला अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में दी जानकारी
रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पटना से लौटने के बाद उनकी तबियत खराब जैसी लग रही थी. उन्होंने स्थिति के मद्देनजर अपनी और अपने परिवार के चार सदस्यों का सैंपल जांच के लिए दिया. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. अन्य निगेटिव हैं.

उन्होंने कहा कि तीन से चार दिनों के अंदर जो उनके संपर्क में आए होंगे, वे अपना सैंपल देकर जांच करा लेंगे. इससे कारोना नियंत्रण पर बल मिलेगा. डॉक्टर की सलाह पर होम क्वारंटाइन में हूं. कार्यकर्ता और समर्थक घबराए नहीं, कांग्रेस का सच्चा सेवक हूं, जल्द स्वस्थ्य होकर एक बार फिर उनकी सेवा के लिए उपस्थित हो जाउंगा.

पांकी से छह कोरोना संक्रमित
जिले के पांकी में भी लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. रविवार को पांकी के कर्पूरी चौक क्षेत्र के तीन एवं शहीद भगत सिंह चौक के तीन मामले आए हैं. पांकी से लगभग 100 लोगों का सैम्पल जांच के लिये भेजा गया था, जिसमें 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है.

पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को पांकी कोविड केयर यूनिट में भर्ती किया गया है. उन्होंने लोगों से संयमित रहने की अपील की है. गौरतलब है कि पूर्व में भी पांकी में दो लोग और बराज पिकेट के 18 जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, जिनमें एक कि रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है बाकि का इलाज चल रहा है.

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button