
Palamu/Garhwa: पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में आयुष चिकित्सक के पद से रिटायर हुए दिवंगत चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उनके निधन के बाद तुरंत श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल में उनका सैंपल टेस्ट कराया गया था. शनिवार की शाम में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया.
विशेषज्ञों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि आयुष डॉक्टर की मौत हार्टअटैक से नहीं, बल्कि कोरोना से हुई है. इसकी पुष्टि जिले के सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने की है. इसके साथ ही श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में कोरोना से पहली मौत हुई है, जबकि जिले में तीसरी. डॉ वर्मा लगभग 70 वर्ष के थे. वे जिला परिषद के आयुष चिकित्सक पद से रिटायर हुये थे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 57 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल आंकड़ा हुआ 11423
पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव
शनिवार की दोपहर में अचानक उनकी हालत गंभीर होने के बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए गढ़वा ले जाया जा रहा था. इसी बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. मौत के बाद अनुमंडल अस्पताल में उनकी कोरोना जांच करायी गयी. जांच रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं.
उधर, डॉ वर्मा की कोरोना से मौत होने की खबर मिलने से श्री बंशीधर नगर में हड़कंप मच गया है. उनसे मिलने एवं उनके इलाज के लिए ले जानेवाले लोगों की बेचैनी बढ़ गयी है. सभी लोग आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर कोरोना जांच करा रहे हैं. हालांकि उनके निधन से चिकित्सा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है.
इसे भी पढ़ें – पलामू: पांकी विधायक पर मारपीट का आरोप, BDO ने की DC से शिकायत, थाने में दिया आवेदन




bookmarked!!, I like your blog!
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.