
एक माइक्रो बायोलॉजिस्ट भी संक्रमित
Ranchi : झारखंड में बड़े पैमाने पर चिकित्सक और चिकित्साकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं. शुक्रवार को इटकी आरोग्यशाला जांच केंद्र के अधीक्षक डॉ रंजीत प्रसाद और उनकी पत्नी के अलावा एक अन्य माइक्रो बायोलॉजिस्ट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. उनके पॉजिटिव मिलने के बाद इटकी आरोग्यशाला को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है. सैनिटाइजेशन के बाद ही वहां सैंपलों की जांच की जा सकेगी.
इसे भी पढ़ें – रांची के मेदांता अस्पताल की 22 नर्सें कोरोना पॉजिटिव, अधिकतर स्टाफ पर संक्रमण का खतरा
हर दिन 900 सैंपलों की हो रही थी जांच
इटकी आरोग्यशाला जांच केंद्र में हर दिन करीब 900 सैंपलों की जांच की जा रही थी. यहां लातेहार, पलामू, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, सिमडेगा, खूंटी सहित अन्य जिलों के सैंपलों की जांच की जा रही थी. इससे पहले रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी यूनिट को दो बार सील किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें – शिक्षा परियोजना मांग रहा फीडबैक, अभिभावक बतायें- कब और कैसे खोले जायें स्कूल



