DhanbadJharkhand

Dhanbad : उपायुक्त ने पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण, माप-तौल में पायी गड़बड़ी

Dhanbad : धनबाद उपायुक्त अमित कुमार ने गुरुवार को वार्ड-33 में भुदा के रानी रोड स्थित दो जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दुकान के स्टॉक रजिस्टर और तराजू की जांच की.

उपायुक्त ने सबसे पहले संजय कुमार की एसए एंटरप्राइजेज, लाइसेंस नं 03/धनबाद/2002 का औचक निरीक्षण किया. इस दुकान से कुल 190 कार्डधारियों को राशन वितरित किया जाता है.

इसे भी पढ़ें – राज्य में कोरोना से 23वीं मौत, मेदांता में एडमिट देवघर के शख्स की गयी जान

स्टॉक का डिस्प्ले बोर्ड नहीं मिला

उपायुक्त ने जांच के दौरान दुकान के स्टॉक रजिस्टर को देखा जहां स्टॉक का डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगा हुआ था. इसके बाद उन्होंने गोदाम तथा तराजू की भी जांच की. साथ ही लाभुकों को दिये जा रहे राशन को अपनी निगरानी में वजन कराया जिसमें लाभुकों को वजन कम कर अनाज वितरण किया जा रहा था.

यह देख उपायुक्त ने दुकानदार को जमकर फटकार लगायी. साथ ही उन्होंने लाभुकों से भी आग्रह किया कि राशन लेते समय वे अपने सामने वजन करायें और वजन कम मिलने पर तुरंत इसकी शिकायत जिला प्रशासन से करें.

साथ ही उपायुक्त ने दुकान में लगी लाभुकों की भीड़ को देख लाभुकों से यह आग्रह किया कि कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करें.

इसे भी पढ़ें – आयुष्मान भारत योजना में इंश्योरेंस कंपनी ने लगाया सरकार को 200 करोड़ का चूना, दोबारा उसे ही किया गया रिन्यू

लाभुकों को दिया जा रहा था कम अनाज

इसके बाद उपायुक्त ने पास के रज्जाक अंसारी की पीडीएस दुकान, लाइसेंस नं 8/धनबाद/85 का निरीक्षण किया. इस दुकान से 248 लाभुकों को खाद्यान्न वितरण किया जाता है.

यहां भी स्टॉक की सूची नदारद दिखी. उपायुक्त ने इस दुकान में भी वितरित किये गये अनाज का दुबारा वजन कराया. इस दुकान में भी लाभुकों को अनाज कम दिया जा रहा था. यह देख उपायुक्त ने इस दुकानदार को कड़ी फटकार लगायी.

इसके बाद उन्होंने लाभुकों से भी नियमित राशन, किरासन तेल वितरण के संबंध में पूछताछ की.

साथ ही उन्होंने दोनों पीडीएस दुकानदारों को अपनी कार्यशैली में व्यापक परिवर्तन करने, लाभुकों को समय पर तथा सही मात्रा में वजन के साथ राशन वितरण करने की कड़ी हिदायत दी. साथ ही कोरोना से बचाव के लिए दुकान के बाहर शारीरिक दूरी का पालन करवाने का भी निर्देश दिया.

साल दर साल बढ़ती गयी JBVNL की बिजली टैरिफ, 2016 के बाद से उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button