
NW Desk : कोरोना संकट के बीच हर तरफ बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां लोगों ने अपने खर्च सीमीत ककर दिये हैं. वहीं बड़ी-बड़ी कंपनियां भी अपनी पॉलिसी में बदलाव करने के मूड में हैं. इसी रेस में अब दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग अपने ग्राहकों को झटका देने की मूड में है.
जो रिपोर्ट्स आ रही हैं, उसके मुताबिक अब कंपनी नये मोबाइल फोन के साथ बॉक्स में दिये जाने वाले चार्जर नहीं देगी. यानि कि फोन का चार्जर फ्री नहीं मिलेगा बल्कि ग्राहकों को उसे अलग से खरीदना होगा. इसका खुलासा सैमसंग कंपनी से जुड़ी जानकारी रखने वाली वेबसाइट Sammobile ने किया है.
इस वेबसाइट की रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले साल से कंपनी कुछ स्मार्टफोन के बॉक्स कंपोनेंट्स से चार्जर को हटाने की प्लानिंग कर रही है.यदि कंपनी इस फैसले पर ही चलती है तो, पहली बार से ऐसा होगा कि सैमसंग का स्मार्टफोन बिना चार्जर के ही बिक्री के लिए आयेगा. और ग्राहक फोन के साथ ही अलग से चार्जर भी खरीदेंगे.
इसे भी पढ़ें – India Global Week 2020: भारत आज भी दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक- मोदी
कंपनी को मिलेगा फायदा
दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग स्मार्टफोन की विश्व में सबसे बड़ी निर्माता कंपनियों में से एक है. हर साल ये कंपनी करोड़ों की व्यापार फोन बेचकर करती है. यदि सैमसंग कंपनी बिना चार्जर के फोन बेचती है तो उसे बड़ा फायदा होगा. क्योंकि लोग अलग से चार्जर खरीदेंगे तो कंपनी के खाते में अलग से रकम आयेगी. कहा जा रहा है कि कंपनी के फायदे में रहने से वो फोन की कीमतों को घटाकर ग्राहकों को भी इसका लाभ दे सकती है.
iPhone-12 सीरीज से भी गायब हो सकता है चार्जर
रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि विश्व में ज्यादातर कंपनियां यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के इस्तेमाल की ओर कदम बढ़ा रही हैं. तो इसी का फायदा सैमसंग भी उठाने की कोशिश में है.
हालांकि कहा ये भी जा रही है कि सिर्फ सैमसंग ही नहीं बल्कि ऐपल भी इस दिशा में कदम बढ़ाने की तैयारी में है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि ऐपल भी अपनी iPhone-12 सीरीज के साथ चार्जर नहीं देने का मन बना रही है.
कुछ रिपोर्ट्स में इसे अफवाह भी कहा जा रहा है. लेकिन सिर्फ सैमसंग को लेकर ही ये अफवाह नहीं है. बल्कि ऐपल को लेकर भी ऐसी बातें सामने आ रही हैं. हालांकि फोन बॉक्स के साथ हेडफोन जैक और एयरफोन्स ना देने का चलन तो पहले से ही था. अब अगर इसमें चार्जर भी कंपनियां मोबाइल फोन के साथ नहीं देंगीं तो कोई हैरानी की बीत नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें – 14,160 रुपये प्रतिदिन हो रहा खर्च, फिर भी 26 फीसदी बच्चे ही कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई





This is useful if you need to run something off
your automobile battery without keeping the engine running.
These days, they may be manufactured to resemble the mono-crystalline solar panels in dimensions, amount of efficiency and level
of heat tolerance. But when you inject the method with a little
creativity, adding pretty accents like glass charger plates,
you’ll be able to create a really distinctive tabletop,
using a room to match.
Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.