JamtaraJharkhand

राज्य की खनिज संपदा को बाहर ले जाने के लिए चलायी जा रहीं हैं मालवाहक ट्रेनें: डॉ इरफान

Jamtara :  कांग्रेस के जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड का कोयला, लोहा,  बालू पत्थर व खजाना लूटने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 3 किलोमीटर की मालवाहक ट्रेन बनायी है. कहा कि यात्री को जाने आने के लिए यात्री गाड़ी नही चला रही है, लेकिन खनिज संपदा का लूटने के लिए मालवाहक गाड़ी लांच हो रही है. कहा जो हो लेकिन झारखंड की खनिज संपदा बाहर नहीं जाने दूंगा.

इसे भी पढ़ेंः Ghaziabad: पेंसिल बम बनाने की फैक्ट्री में आग, 7 की मौत

मालवाहक  में इतने डब्बे लग सकते हैं तो यात्री ट्रेन में क्यों नही

विधायक ने कहा कि भारतीय रेल इतने वैगन के साथ मालगाड़ी चला सकता है तो यात्री ट्रेनों में बोगी क्यों नहीं लग सकता. लोग जनरल डब्बा में जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं. हमने बहुत सारी ट्रेनों में जनरल डिब्बे में सफर करते हुए यात्रियों को देखा है,  जो जान जोखिम में डाल कर सफर करने पर मजबूर हैं.

इसे भी पढ़ेंः कुछ अलग : चांदी के बाद अब सोने का मास्क बनवाया, तीन लाख रुपये लागत, 55 ग्राम सोने का इस्तेमाल

निजीकरण एक सुनियोजित योजना

कहा कि मोदी सरकार का कोयला खदानों को प्राइवेटाइजेशन करना सुनियोजित फैसला है. जिसका सीधा लाभ मोदी चंद उद्योगपतियों को देना चाहते हैं. कोयला खदानों को पहले प्राइवेटाइजेशन करना फिर इतनी लंबी लंबी माल गाड़ियों से कोयला हमारे राज्य से निकालकर किसी अन्य राज्य को भेजना, गलत है. कुछ पूंजीपतियों को इसका सीधा लाभ देना एक षड्यंत्र नहीं तो क्या है.

विधायक ने कहा झारखंड के कोयला खदानों का निजीकरण किसी भी हाल में नही करने देंगे. जब तक झारखंड को उनका हक नहीं मिलता,  हम कोयला बाहर जाने नहीं देंगे.

इसे भी पढ़ेंः साइबर अपराधी कुंदन साव का घर देख चकरा गए पुलिसवाले, ठाटबाट देख हुए हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button