National

Tik-Tok पर बैन के बाद चिंगारी एप की चांदी, हर घंटे 1 लाख बार हो रहा डाउनलोड

New Delhi : भारत द्वारा चीन के 59 एक को बैन करने के बाद भारतीय एप तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. टिक टॉक के बैन हो जाने के बाद भारतीय एप चिंगारी बहुत तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है.

यह एप चीन के एप टिक टॉक को टक्कर दे रहा है. चिंगारी के को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर सुमित घोष ने अपने एक ट्वीट में बताया कि हर एक घंटे पर चिंगारी एप 1 लाख बार डाउनलोड किया जा रहा है. इतना ही नहीं इस ऐप के व्यूज हर 30 मिनट में 10 लाख तक बढ़ रहे हैं. आलम यह रहा कि ज्यादा डाउनलोड्स की वजह से चिंगारी ऐप का सर्वर डाउन हो गया जिसके बाद ऐप के को-फाउंडर ने ट्विटर पर लोगों से धैर्य रखने की अपील की.

इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी का ऐलान, गरीब कल्याण योजना के तहत नवंबर तक मिलेगा मुफ्त में अनाज

देसी विकल्प है चिंगारी

टिकटॉक को टक्कर दे रहे चिंगारी ऐप में विडियो को अपलोड और डाउनलोड किया जा सकता है. इसके अलावा इस ऐप में फ्रेंड्स के साथ चैटिंग, नये लोगों से बातचीत, फीड के जरिए ब्राउजिंग के साथ वॉट्सऐप स्टेटस, विडियो, ऑडियो क्लिप्स, GIF स्टिकर्स और फोटोज के साथ क्रिएटिविटी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें – राज्य में कोरोना जांच के लिए 2400 से अधिक नहीं वसूल सकेंगे प्राईवेट लैब, सरकार ने घटाया दाम

25 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स

चिंगारी ऐप अभी तक प्ले स्टोर पर 25 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है. ऐप लॉन्च होते ही काफी लोकप्रिय  हो गया था. शुरुआती 72 घंटे में यह ऐप 5 लाख बार डाउनलोड हुआ था. यह ऐप अभी अंग्रेजी के अलावा 9 और भाषाओं में हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी मलयालम, तमिल और तेलगू भाषा में है.

इसे भी पढ़ें – पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत-चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की तीसरे दौर की बातचीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button