JharkhandMain SliderRanchi

राज्य के 4 आईपीएस अधिकारी का तबादला, सुरेन्द्र झा बने रांची एसएसपी

Ranchi: राज्य सरकार ने गुरुवार को राज्य के 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. गिरिडीह एसपी के पद पर पदस्थापित सुरेंद्र कुमार झा को रांची एसएसपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – PAYTM का नाम आते ही क्यों चुप्पी साध लेती है मोदी सरकार, क्या है रिश्ता!

जानिए कौन कहां गये

1. एडीजी अभियान के पद पर पदस्थापित मुरारीलाल मीणा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित किया गया.

2. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा में डीआइजी के पद पर पदस्थापित राजकुमार लकड़ा को डीआइजी पलामू बनाया गया.

3. गिरिडीह एसपी के पद पर पदस्थापित सुरेंद्र कुमार झा को रांची एसएसपी बनाया गया.

4. धनबाद ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित अमित रेणु को गिरिडीह एसपी बनाया गया.

इसे भी पढ़ें – झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी नक्सली गतिविधियां, पुलिस सतर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button