JharkhandRanchi

रांची के किशोरगंज स्थित क्राउन पब्लिक स्कूल में फीस को लेकर अभिभावकों ने किया हंगामा

Ranchi : किशोरगंज स्थित क्राउन पब्लिक स्कूल में फीस जमा करने को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया. स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को फीस जमा करने को कहा जा रहा है. स्कूल विभिन्न क्लास में पढ़ रहे अभिभावकों से न केवल ट्यूशन फीस बल्कि डेवलपमेंट फीस और री-एडमिशन फीस भी जमा करने को कह रहा था. अभिभावकों की ओर से स्कूल प्रबंधन को ट्यूशन फीस लेने का अनुरोध किया गया तो स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को परीक्षा में शामिल होने देने से मना करने की बात कही गयी.

देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें – राज्य में कोरोना जांच के लिए 2400 से अधिक नहीं वसूल सकेंगे प्राईवेट लैब, सरकार ने घटाया दाम

कई तरह का शुल्क जमा करने को कहा गया

स्कूल की ओर से फीस जमा करने को लेकर फीस डिटेल्स की पर्ची अभिभावकों को भेजी गयी है. जिसमें तमाम तरह की फीस जमा करने को कहा गया है. इस संबंध में एक अभिभावक अजय दत्त पांडेय ने बताया कि स्कूल की ओर से फोन आया कि आपके बच्चे की फीस बाकी है. इसे जमा करें नहीं तो बच्चे को आगामी परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जायेगा. स्कूल आने पर पता चला कि मार्च की फीस बाकी है. इस पर मैंने मार्च की फीस जमा कर दी. फीस जमा करने के बाद भी कई दूसरे तरह की फीस को भी जमा करने को कहा गया.

देखिये क्या कह रही हैं प्रिंसिपल

अभिभावक निभा देवी ने बताया कि वह बच्चों की किताब लेने स्कूल आयी थीं. यहां एडमिशन भी चल रहा था. इस पर मैंने भी एडमिशन देने को कहा. स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि जब तक पूरी फीस जमा नहीं हो जाती तब तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें – 1200 करोड़ को लेकर DVC और JBVNL में विवाद, विभाग कह रहा पेमेंट एडजेस्ट करें, कंपनी बिजली काटने पर अड़ी

स्कूल प्रबंधन ने सिर्फ ट्यूशन फीस जमा करने का नोटिस जारी किया

मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच की. इस पर अभिभावकों का आरोप सही पाया. उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से सरकार के आदेश की अवहेलना की जा रही है. उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बात की. इस पर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हमारी ओर से किसी भी अभिभावक को फीस जमा करने के लिए बाध्य नहीं किया गया है. साथ ही अभिभावक संघ की पहल पर स्कूल प्रबंधन ने तत्काल नोटिस जारी कर अभिभावकों को केवल ट्यूशन फीस जमा करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें – बर्खास्त इंजीनियर राम विनोद सिन्हा से आज ED करेगी पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में है आरोपी

6 Comments

  1. An intriguing discussion is definitely worth comment.
    I do think that you need to write more on this issue, it might not be a taboo matter
    but usually folks don’t speak about such subjects.
    To the next! Best wishes!! yynxznuh cheap flights

  2. Do you have a spam issue on this website;
    I also am a blogger, and I was wanting to know your
    situation; we have developed some nice practices and we are looking to exchange strategies with others,
    be sure to shoot me an email if interested. adreamoftrains web hosting providers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button