Crime NewsJharkhandRanchi

#LockDownEffect: तनाव व आपसी विवाद में दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Ranchi: लॉकडाउन में आत्महत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को राज्य के बोकारो और लोहरदगा में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पहली घटना के बोकारो के तेनुघाट ओपी क्षेत्र में एक युवक के  शुक्रवार देर रात घर में फांसी लगा आत्महत्या करने की है. वहीं दूसरी घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती अलौदी गांव में एक विवाहित महिला के फांसी लगाकर जान देने की है.

इसे भी पढ़ें- #Corona ने नहीं, मोदी सरकार की नोटबंदी व गलत आर्थिक नीतियों ने देश को कंगाल बना दिया है

तनाव में युवक ने की आत्महत्या

बोकारो जिले के तेनुघाट ओपी क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार की देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है की युवक लॉकडाउन में काम बंद होने व बेरोजगार होने के बाद से काफी तनाव में था.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. युवक गिरिडीह में किसी कंपनी में मजदूरी करता था. मृतक की पहचान संजय पाठक के रूप में की गयी.

वो 20 मार्च को अपने बड़े भाई के तेनुघाट स्थित घर अपने दो बच्चे व पत्नी के साथ आया था. यहां लॉकडाउन के बाद से फंस गया और वापस गिरिडीह नहीं जा सका था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें- दंगल #Twitter काः भारत में क्यों ट्रेंड कर रहा #गूगल_सर्च_मत_करिये, google व पीएम मोदी का इससे क्या है रिश्ता, क्यों भड़के हैं समर्थक

पति से विवाद के बाद पत्‍नी ने लगा ली फांसी

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती अलौदी गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान अलौदी गांव निवासी रूपेश उरांव की पत्नी जीतमनी उरांव के रूप में हुई है.

तीन साल पहले ही महिला की शादी हुई थी. वह पति के शराब पीने की आदस से परेशान थी. अक्सर पति को इसके लिए मना किया करती थी, लेकिन वह नहीं मानता था.

इसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर कहा सुनी भी होती रहती थी. कुछ दिन पहले भी शराब पीने की वजह से दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. इसी की वजह से महिला अक्सर तनाव में रहती थी और फिर अंत में उसने इससे तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

इसे भी पढ़ें- #CoronaOutbreak: देश में टूटा अब तक का सारा रिकॉर्ड, एक दिन में 7,964 नये केस, 265 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button