Read Next
10/11/2026
Nvidia CEO और कथित चीनी जासूस के अफेयर की जानकारी ट्रंप को पहले से थी! रूबियो ने दी थी चेतावनी, फिर भी क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
09/11/2026
झारखंड में 66.92 लाख परिवारों को हर महीने मिलेगी एक किलो चना दाल, सरकार ने निकाला टेंडर
09/11/2026
क्या बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए आवेदन की खबर से सियासी हलचल
07/11/2026
पटाखों से झुलसे मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रांची सदर अस्पताल में 10 बेड आरक्षित
06/11/2026
झारखंड में कहीं कमरे में बंद हैं 30 वेंटिलेटर तो कहीं खराब, RIMS को छठ बाद मिलेंगी 45 मशीनें
27/11/2025
हांगकांग में भीषण अग्निकांड के बाद 3 गिरफ्तार, 44 की गई थी जान, 279 लोग लापता
08/11/2025
ICC: महिला वर्ल्ड कप में अब 10 टीमें लेंगी भाग, लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में टी 20 फॉर्मेट में होंगे क्रिकेट के मुकाबले
05/03/2025
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में ब्रिटेन के पीएम से की मुलाकात
30/01/2025
अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर विमान से टकराया, राहत और बचाव कार्य जारी
23/01/2025
लॉस एंजिल्स में फिर भड़की जंगल की आग, 8,000 एकड़ में तबाही
Back to top button
Beijing: परिवार के किसी सदस्य में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखने से पहले घर में मास्क पहनने से परिवार में इसे फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है. एक स्टडी में यह बात सामने आयी है.
इसे भी पढ़ें- #LockDown 5.0 पर अगली रणनीति, PM मोदी और शाह के बीच चर्चा जारी
लक्षण दिखने से पहले घर में मास्क पहनना संक्रमण रोकने में 79% प्रभावशाली
‘बीएमजे ग्लोबल हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी में यह बात कही गयी है. यह स्टडी चीन के परिवारों पर किया गया. इसमें दर्शाया गया है कि परिवार के पहले व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण दिखने से पहले घर में मास्क पहनना संक्रमण की रोकथाम में 79 प्रतिशत प्रभावशाली हो सकता है.
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि लक्षण दिखने के बाद घर में मास्क पहनने से संक्रमण रोकने में मदद नहीं मिलती. अनुसंधानकर्ताओं के इस दल में बीजिंग रिसर्च सेंटर फॉर प्रिवेंटिव मेडिसिन के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं. परिवारों में संक्रमण को रोकने के लिए मास्क की उपयोगिता का पता लगाने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने बीजिंग के 124 परिवारों के 460 लोगों से वैश्विक महामारी के दौरान स्वच्छता संबंधी आदतों से जुड़े प्रश्न किये.
स्टडी में बताया गया है कि कीटाणुनाशकों का रोजाना इस्तेमाल करने, खिड़कियां खोलने और कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखने से संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है.
इसे भी पढ़ें- जेरेडा के पूर्व निदेशक के ठिकानों पर ACB की छापेमारी, 170 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला
इन कारणों से 18 गुणा बढ़ जाता है कोरोना का खतरा
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार यदि परिवार का कोई सदस्य संक्रमित हुआ है और उसे दस्त की शिकायत है तो परिवार के अन्य सदस्यों के संक्रमित होने का खतरा अधिक है. इसके अलावा एक मेज पर साथ बैठकर खाना खाने या साथ टीवी देखने से भी खतरा 18 गुणा बढ़ जाता है.
उन्होंने कहा कि घर में सफाई के लिए ब्लीच या कीटाणुनाशकों का नियमित प्रयोग करने और मास्क पहनने से संक्रमण का खतरा कम होता है. स्टडी में बताया गया है कि संक्रमण को फैलने से रोकने में लक्षण दिखने से पहले मास्क पहनना 79 प्रतिशत और कीटाणुनाशकों का उपयोग 77 प्रतिशत तक प्रभावी है.
इसे भी पढ़ें- डरा रही है दिल्ली, 24 घंटे में 1106 नये केस, पड़ोसी राज्यों ने सील की बॉर्डर