
New Delhi: कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 लागू है. इसकी अवधि 31 मई को खत्म होने वाली है. लेकिन अब इसके आगे क्या इसे लेकर लोगों के बीच असमंजस है.
क्या लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जायेगा या फिर इसे खत्म कर दिया जायेगा. अगर बढ़ाया जायेगा तो किन नियमों के तहत इसे लागू किया जायेगा. इन्हीं सब बातों को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच चर्चा हो रही है.
इसे भी पढ़ें- लोग मर रहे हैं और सरकारें घोटाला कर रही हैं
शाह ने सभी राज्यों के सीएम से की थी बात
28 मई को अमित शाह ने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी. उन्होंने से लॉकडाउन को लेकर विचार-विमर्श किया था. साथ ही इसे लेकर उनके सुझाव भी मांगे थे. गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल पीएम के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बैठके में मुख्यमंत्रियों की राय से पीएम मोदी को अवगत कराया जा रहा है.
शाह ने फोन पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी और लॉकडाउन 4.0 खत्म होने के बाद के बारे में उनकी राय मांगी थी. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान अमित शाह ने यह जानना चाहा कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं. जानकारी के मुताबिक देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाया जा सकता है.
मतलब की जून महीने के 14-15 तारीख तक लॉकडाउन 5.0 लागू रह सकता है. इसमें किन-किन चीजों में रियायत दी जायेगी इसे लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा गया है. देश की अर्थव्यवस्था को देखते हुए हो सकता है कि 4.0 के मुकाबले और रियायतें दी जा सकती हैं. वहीं राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर ये छूट दी जा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- गोपालगंज ड्रिपल मर्डर : तेजस्वी के काफिले को पुलिस ने रोका, बोले तेजस्वी – अपराधियों के लिए लॉकडाउन नहीं सिर्फ हमारे लिए
देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस
देश भर में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. लॉकडाउन के चौथे चरण की मियाद दो दिन में पूरी होने वाली है. वहीं देश में लॉकडाउन 4.0 के पिछले 12 दिनों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है. इन 12 दिनों में कोरोना के 70 हजार नये केस सामने आये हैं और करीब 1700 लोगों की मौत हो चुकी है.
गौरतलब है कि देश में फिलहाल 1,65,799 मामले हैं. जबकि इस महामारी से देश भर में कुल 4706 लोगों की जान जान चुकी है. वहीं देश में फिलहाल 89,987 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं कोरोना को हराकर अब तक 71,105 मरीज ठीक हो चुके हैं. इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और वे अपने घर जा चुके हैं.
मालूम हो कि लॉकडाउन 4.0 को नये तरीके से लागू किया गया था. देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस लॉकडाउन के दौरान बहुत सी रियायतें दी गयी. इस दौरान ट्रेन और फ्लाइट सेवा भी शुरू की गयी. वहीं कुछ उद्योंगों को भी खोला गया.
इसे भी पढ़ें- रांची के कोचिंग संस्थानों की लूट कथा- 5: न मानते हैं कोई गाइडलाइन, न सार्वजनिक करते हैं जरूरी जानकारी




