DhanbadJharkhand

धनबाद : एक दिन की पुलिस रिमांड पर ढुल्लू महतो, जमीन हड़पकर दी थी जान लेने की धमकी

Dhanbad : ओपी लाल के भतीजे राजीव कुमार की जमीन हड़पने के मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. बरोरा पुलिस ने पूछताछ के लिए ढुल्लू को एक दिन के रिमांड पर ले लिया है.

शुक्रवार को एडीजे 6 राजेश कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई की गयी. जहां अदालत ने रिमांड पर लेने की पुलिस की अर्जी स्वीकार कर ली. विधायक ढुल्लू महतो 11 मई से जेल में हैं.

इसे भी पढ़ें – डरा रही है दिल्ली, 24 घंटे में 1106 नये केस, पड़ोसी राज्यों ने सील की बॉर्डर

जान से मारने की दी थी धमकी

जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार ने विधायक ढुल्लू महतो पर जमीन हड़पने और जान से मारने  की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा था कि दरिदा मौजा में उनकी जमीन है. उक्त जमीन पर ढुल्लू के समर्थक बाउंड्री देने का काम कर रहे थे. जब वे इसका विरोध करने के लिए पहुंचे तो ढुल्लू के समर्थकों ने उनके साथ गाली-गलौज की.

विधायक ने दी थी जमीन को भूल जाने की सलाह

राजीव कुमार ने बताया कि वे मामले की शिकायत लेकर विधायक ढुल्लू महतो के पास भी गये थे . लेकिन विधायक ने उनकी एक बात नहीं सुनी. उन्होंने उक्त जमीन को भूल जाने की सलाह दी. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गयी. उनकी कनपट्टी पर पिस्तौल सटा दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी.

इसे भी पढ़ें – रांची के कोचिंग संस्थानों की लूट कथा- 5: न मानते हैं कोई गाइडलाइन, न सार्वजनिक करते हैं जरूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button