
Giridih: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा अब भी होनी बाकी है. लेकिन अज्ञात नंबरों से कॉल कर नंबर बढ़ाने की बात कहकर गिरिडीह के कई परीक्षार्थियों से मोटी रकम की मांग की जा रही है.
इसकी पुष्टि डीएवी स्कूल के एक शिक्षक ने भी करते हुए बताया कि उनके स्कूल की छात्रा सौम्या रानी, माही कश्यप, कुणाल आनंद समेत कई छात्रों को दो दिन पहले कॉल आया.
कॉल करने वाले ने खुद को सीबीएसई का डाटा ऑपरेटर बताते हुए कहा कि उनके गणित, अंग्रेजी समेत कुछ विषयों में कम नंबर आये हैं. अगर वे लोग नंबर बढ़ाना चाहते हैं तो उसके खाते में पैसे डाल दें.
इसे भी पढ़ें – #Giridih: महिला ने थाने में मचाया तांडव, ASI को दांत से काटा, कुर्सी-टेबल तोड़े, तीन पुलिसकर्मी घायल
छात्रों ने ही कॉलर की लगायी क्लास
शिक्षक का यह भी कहना है कि कॉल करने वाले व्यक्ति की उनके स्कूल की 10वीं की छात्रा सौम्या रानी ने फोन पर खूब क्लास लगायी. हालांकि सौम्या रानी ने कॉल करने वाले से पहले यह जरूर पूछा कि नंबर बढ़ाने के लिए कितने पैसे देने पड़ेगें.
इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि चार हजार देने पर ही नंबर बढ़ाया जा सकता है. इस पर सौम्या रानी कॉल करने वाले को फोन पर फ्रॉड बताते हुए कहा कि अंग्रेजी विषय में वह हमेशा तेज रही है इसलिए वो उसकी चिंता करना बंद कर दे.
इसी प्रकार स्कूल के छात्र कुणाल आंनद को जब कॉल आया, तो कॉल करने वाले ने गणित विषय में कुणाल को कम नंबर आने की बात कही.
इस दौरान कुणाल ने भी इसी अंदाज में बात करते हुए कहा कि कुछ कम पैसे लेकर नंबर बढ़ा दे लेकिन कुणाल की बात सुनकर कॉल करने वाले ने इंकार कर दिया. इस पर कुणाल ने भी उसे फोन पर जमकर फटकार लगायी.
इसे भी पढ़ें – चतरा : 27 साल पहले हुई थी फर्जी तरीके से नियुक्ति, अब बर्खास्त किया गया, डीडीसी कार्यालय में बहाल थे
परीक्षा तो अभी पूरी भी नहीं हुई
इधर डीएवी के इस शिक्षक ने बताया कि अभी फिलहाल सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा भी पूरा कंप्लीट नहीं हुई है. फिर पेपर की जांच कहां से होगी.
दूसरी यह भी बात है कि सीबीएसई की परीक्षा होने के बाद झारखंड-बिहार जोन के अंतर्गत पड़ने वाले सीबीएसई स्कूलों की पेपर जांच पटना के अलग-अलग केन्द्रों में की जाती है.
इसमें दिल्ली सीबीएसई बोर्ड का कोई हस्तक्षेप भी नहीं होता है. जाहिर है किसी ने छात्रों को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया.
वैसे शिक्षक का यह भी कहना है कि पटना जोन से परिणाम की भी घोषणा होती है. पेपर जांच की पूरी प्रकिया काफी गोपनीय रहती है.
इसे भी पढ़ें – #Fact Check: जिंदा युवक को कथित रुप से पोस्टमार्टम के लिए भेजने की खबर का सच




