JharkhandRanchi

#JharkhandVidhansabha की 23 समितियां गठित, सरयू राय को मिली सामान्य प्रयोजन समिति की जिम्मेदारी

Ranchi: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने मंगलवार को वर्ष 2020-21 के लिए 23 समतियां गठित कर दीं.

विधानसभा की नियम समिति, विशेषाधिकार समिति याचिका समिति के सभापति की जिम्मेदारी वे खुद संभालेंगे. खूंटी से बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को लोक लेखा समिति का सभापति बनाया गया है.

सिल्ली से आजसू के विधायक सुदेश महतो को विधानसभा की युवा कल्याण संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का सभापति बनाया गया है.

रांची से बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह को विधायक निधि अनुश्रवण समिति का सभापति बनाया गया है.

चाईबासा से जेएमएम के विधायक दीपक बिरूआ को प्राक्कलन समिति का सभापति बनाया गया है. जमशेपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय को सामान्य प्रायोजन समिति की जिम्मेदारी दी गयी है.

जामा से जेएमएम की विधायक सीता मुर्मू महिला एवं बाल विकास समिति और बगोदर से माले के विधायक विनोद कुमार सिंह प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति होंगे.

जेएमएम के मझगांव विधायक निरल पूर्ति सरकारी आश्वासन एवं आवास समिति के सभापति होंगे. गुमला से जेएमएम के विधायक भूषण तिर्की को सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की जिम्मेदारी दी गयी है.

घाटशिला से जेएमएम के विधायक रामदास सोरेन प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति होंगे.

इसे भी पढ़ें – #Corona: बोकारो के दो मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट पहले बतायी गयी निगेटिव, तीन दिन बाद पॉजिटिव

विश्रामपुर से बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री रामचद्र चद्रवंशी अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सभापति बनाये गये हैं.

बरही से कांग्रेस के विधायक उमाशंकर अकेला को निवेदन समिति और गांडेय से जेएमएम के विधायक सरफराज अहमद को ज़िला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति बनाया गया है.

पोड़ेयाहाट से विधायक (अभी कांग्रेस में) प्रदीप यादव को शून्यकाल समिति का सभापति बनाया गया है. निरसा से बीजेपी की विधायक अपर्णा सेन गुप्ता गैर सरकारी संकल्प समिति की सभापति होंगी.

बोरियो से जेएमएम के विधायक लोबिन हेम्ब्रम को अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण समिति तथा ईचागढ़ से जेएमएम विधायक सबिता महतो को पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का सभापति बनाया गया है.

जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी पुस्तकालय विकास समिति तथा जमुआ से बीजेपी के विधायक केदार हाजरा सदाचार समिति के सभापति होंगे.

पूर्व मंत्री और बेरमो के विधायक दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह को आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का सभापति बनाया गया था.

इसे भी पढ़ें –28 मई से जांची जायेंगी मैट्रिक-इंटर की कॉपियां, जिनके पास गाड़ी नहीं उन्हें कैब से आने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button