
अधिकारियों ने बताया कि दो मई को पहली ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ राज्य के दानापुर पहुंची और तब से लेकर अब तक 2.46 लाख लोग राज्य आ चुके हैं. नालंदा में सेवारत 2017 बैच के एक आईएएस अधिकारी के संक्रमित होने की 12 मई को पुष्टि हुई थी. राज्य में 32 पुलिसकर्मियों के भी संक्रमित होन की पुष्टि हुई है.
इसे भी पढ़ें- निर्माणाधीन झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के औचक निरीक्षण को पहुंचे सीएम, लिया जायजा





Patna: बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,018 हो गये हैं. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown: 6 लाख 96 हजार 391 प्रवासी मजदूरों ने सुरक्षित वापसी के लिये कराया पंजीयन, 60 हजार लौटे राज्य
पटना जिले में 100 केस
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि एक 26 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही पटना जिले में संक्रमण का 100वां मामला सामने आया.
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढ़ी जिले में एक—एक मरीज) की मौत हो चुकी है. राज्य में 22 मार्च को पहले दो मामले सामने आये थे और 19 अप्रैल तक ये मामले 100 से अधिक हो चुके थे.
इसे भी पढ़ें- हेमंत सोरेन से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, सीएम ने कहा- अगले तीन दिनों में 56 स्पेशल ट्रेनें पहुंचेंगी झारखंड
प्रवासियों की वापसी से मामलों में भारी वृद्धि
राज्य में ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ और अन्य वाहनों से प्रवासियों की वापसी के साथ ही संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि हुई है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चार मई से 15 मई (सुबह 10 बजे) के बीच 358 प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.